
पारदर्शी विकास न्यूज़, सुल्तानपुर। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने रविवार को पुलिस कार्यालय परिसर से यातायात माह नवंबर-2026 का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस दौरान यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए बाइक रैली और प्रचार वाहन रवाना किए गए। अभियान के तहत हेलमेट, सीट बेल्ट के प्रयोग, तीन सवारी न बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल न करने और तेज गति से बचने की अपील की जाएगी। इसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। कार्यक्रम में सीओ यातायात रामकृष्ण चतुर्वेदी, सीओ नगर राघवेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।