
पारदर्शी विकास न्यूज़, अमेठी। भाजपा की जिला कार्यसमिति की बैठक गुरुवार को गौरीगंज स्थित जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पहली बार विधायक राकेश प्रताप सिंह, पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मिश्र मटियारी और दीपक सिंह पचहरी एक मंच पर नजर आए। तीनों की एक साथ मौजूदगी राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय रही।14 अक्टूबर को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद राकेश प्रताप सिंह पहली बार जिला कार्यालय की बैठक में शामिल हुए। उन्होंने कार्यालय पहुंचकर धरती को प्रणाम किया और कार्यकर्ताओं से परिचय प्राप्त किया। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व के निर्देशों का पालन करते हुए 2027 के विधानसभा चुनाव में जिले की चारों सीटों पर भाजपा की जीत के लिए योगदान करेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार के कार्यों की सराहना की।पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मिश्र मटियारी ने भी प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री योगी और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के प्रयासों का उल्लेख किया। बैठक में जिला प्रभारी सुनील सिंह ने संगठनात्मक गतिविधियों पर मार्गदर्शन दिया। विस्तारकों और विधानसभा प्रभारियों ने पदाधिकारियों से परिचय किया।बैठक में दीपावली के बाद भाजपा की मंडल स्तर की बैठकें आयोजित करने की तैयारी पर भी चर्चा हुई। पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र सहित पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।