news-details

बच्चों को पढ़ाने पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी, कॉपी-कलम देकर बढ़ाया उत्साह

You can share this post!

 

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के न्याय पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत सिसवा गोपाल के विभिन्न विद्यालयों का खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार प्रजापति ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था, शिक्षण कार्य और बच्चों की पढ़ाई की गुणवत्ता का जायजा लिया।निरीक्षण के क्रम में खंड शिक्षा अधिकारी प्राथमिक विद्यालय सिसवा गोपाल पहुंचे। यहां उन्होंने बच्चों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई और शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। इतना ही नहीं, उन्होंने स्वयं बच्चों को पढ़ाकर उनका उत्साहवर्धन किया। खंड शिक्षा अधिकारी को अपने बीच शिक्षक की भूमिका में देखकर बच्चे भी काफी उत्साहित नजर आए। उनके विद्यालय पहुंचने की सूचना पर आसपास के ग्रामीण भी एकत्र हो गए और इस पहल की सराहना की।इस दौरान राजेश कुमार प्रजापति ने कहा कि न्याय पंचायत के सभी विद्यालयों का निरीक्षण संतोषजनक पाया गया है। उनका प्रयास है कि नियमित रूप से प्रत्येक विद्यालय पहुंचकर शैक्षणिक व्यवस्था की समीक्षा की जाए और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों के बेहतर भविष्य के निर्माण में शिक्षकों के साथ अभिभावकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।निरीक्षण के दौरान कुछ बच्चों के पास कॉपी और कलम की कमी देखकर खंड शिक्षा अधिकारी ने अपनी ओर से उन्हें कॉपी और कलम उपलब्ध कराई। साथ ही बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उनकी इस पहल से बच्चों के चेहरे खिल उठे।इस अवसर पर जनार्दन प्रसाद सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक मौजूद रहे।