news-details

युवा संसद में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर रखे विचार

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़, अमेठी। मेरा युवा भारत अमेठी की ओर से गुरुवार को मनीषी महिला पीजी कॉलेज, गौरीगंज में विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें युवाओं ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में कुल 16 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रत्येक को विचार रखने के लिए तीन मिनट का समय दिया गया।प्रतिभागियों ने चुनाव प्रक्रिया, लोकतांत्रिक व्यवस्था, शासन की निरंतरता और संवैधानिक पहलुओं पर विचार व्यक्त किए। निर्णायक मंडल ने सलेहा ज़हरा को प्रथम, हिमांशु पांडेय को द्वितीय और तन्वी सिंह को तृतीय स्थान प्रदान किया।कार्यक्रम का शुभारंभ मनीषी शैक्षिक समूह के संस्थापक अध्यक्ष जगदम्बा प्रसाद त्रिपाठी ‘मनीषी जी’ और जिला युवा अधिकारी मलय शर्मा ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। पांच सदस्यीय निर्णायक मंडल में डॉ. अवधेश मिश्रा, डॉ. आलोक कुमार मिश्रा, डॉ. आशीष कुमार शुक्ला, डॉ. के.के. मिश्रा और डॉ. धनंजय सिंह शामिल रहे।कार्यक्रम में युवा कल्याण अधिकारी रागिनी पांडेय सहित राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक और समाजसेवी मौजूद रहे। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।