news-details

तीन सप्ताह बाद भी चोरी की बाइक का सुराग नहीं

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़, अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के धम्मौर रोड से 21 अक्टूबर को चोरी हुई मोटरसाइकिल का तीन सप्ताह बाद भी कोई पता नहीं चल सका है। परसांवा निवासी सत्यम पुत्र रामचंद्र परिवार के साथ भरत मिलाप मेले में आया था। उसने अपनी बाइक (यूपी-44 डब्ल्यू 0921) गंगोत्री प्रॉपर्टी डीलर कार्यालय के सामने खड़ी की थी। मेला देखकर लौटने पर बाइक गायब मिली। पीड़ित ने 22 अक्टूबर को कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया था। आरोप है कि अब तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ और बाइक बरामद करने के प्रयास भी सामने नहीं आए हैं। मामले की जांच संदीप कुमार मिश्र को सौंपी गई है। मेले के दौरान पास में पुलिस की तैनाती भी थी।