news-details

पटाखा बाजार का एसपी ने किया निरीक्षण

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़, अमेठी। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने गुरुवार शाम पुलिस टीम के साथ रामलीला मैदान में लग रहे पटाखा बाजार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों से बातचीत कर सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए।एसपी ने कहा कि पटाखों की दुकानों पर जिम्मेदार व्यक्ति ही मौजूद रहें और बच्चों के भरोसे दुकान न छोड़ी जाए। आतिशबाजी आबादी से दूर सुरक्षित स्थान पर रखी जाए। प्रत्येक दुकान पर अग्निशमन यंत्र और आग बुझाने के अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध होने चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना लाइसेंस कोई भी पटाखा दुकान संचालित नहीं होगी। दुकानदार घरों से दूर सुरक्षित गोदामों में ही आतिशबाजी का भंडारण करें।निरीक्षण के दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवकांत त्रिपाठी सहित पुलिस बल मौजूद रहा।