news-details

युवती ने फांसी लगाकर दी जान

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ बबेरू/बांदा।  मरका थाना क्षेत्र के खड़गताला गांव में 19 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान पायल देवी पुत्री शिव औतार के रूप में हुई है। परिजनों ने युवती को फंदे से उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बताया गया कि मृतका के पिता सूरत में मजदूरी करते हैं और पायल भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मिथलेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।