news-details

55 लाख के 217 गुम मोबाइल बरामद

You can share this post!

 


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी।
अमेठी पुलिस ने गुम मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। सर्विलांस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में अलग-अलग कंपनियों के 217 मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 55 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने बरामद सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। इनमें 101 लोक शिकायतों और 116 CEIR पोर्टल पर दर्ज मामलों से संबंधित मोबाइल शामिल हैं। तकनीकी सर्विलांस की मदद से अलग-अलग तिथियों में गुम हुए मोबाइलों को ट्रेस कर बरामद किया गया।पुलिस अधीक्षक सरवन टी. के. के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में अभियान चलाया गया। एसपी ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर लोगों को खुशी देने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। उन्होंने पुलिस टीम के प्रयासों की सराहना की।