news-details

विकास मिश्रा को भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

You can share this post!

 


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी।
भादर विकासखंड के बालीपुर डुडिया गांव में गुरुवार को भाजपा युवा नेता विवेक उर्फ केके मिश्र के चचेरे भाई विकास मिश्रा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा और तेरहवीं भोज का आयोजन किया गया। लंबी बीमारी के बाद हुए उनके निधन से क्षेत्र में शोक का माहौल है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता पहुंचे और दिवंगत विकास मिश्रा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।भाजपा की वरिष्ठ नेत्री एवं पूर्व प्रमुख रश्मि सिंह ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। पूर्व विधायक चन्द्र प्रकाश मिश्र मटियारी, पूर्व जिला अध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र और पूर्व जिला महामंत्री विन्देश्वरी प्रसाद दूबे ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल और जिला महामंत्री विषुव मिश्र ने भी गांव पहुंचकर दिवंगत को श्रद्धासुमन अर्पित किए