news-details

योगी सरकार में विकास को मिल रही नई रफ्तार

You can share this post!



पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार कदम उठा रही है। इसी कड़ी में बांदा जिले के पैलानी क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए एक बड़ी सौगात दी गई है। पैलानी में 2.71 करोड़ रुपये की भारी लागत से एक शानदार संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। यह महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग लसडा से प्रसिद्ध कारूबाबा धार्मिक स्थल होते हुए सीधे दौनाय घाट तक बनाया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन और लोक निर्माण विभाग की मुस्तैदी के कारण अब तक इस परियोजना का 67 प्रतिशत निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है।