
Pardarshi Vikas News Banda
श्रेया आकर्ष इंस्टीट्यूट के तत्वाधान में संत तुलसी पब्लिक स्कूल बलखंडी नाका ब्रांच के परिसर में मेंटल हेल्थ जीवन की कठिनाइयों के बीच कैसे रहें खुशहाल एवं तनावमुक्त विषय पर एक महत्वपूर्ण वर्कशॉप का आयोजन हुआ। इस वर्कशॉप में नगर के विभिन्न विद्यालयों के 200 छात्र छात्राओं द्वारा अपना पंजीकरण कराकर प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुई, जिसमें नन्ही छात्राएं शानवी गुप्ता और दीपांशी गुप्ता ने वंदना पर मनमोहक युगल नृत्य प्रस्तुत किया। अतिथि श्री गोपाल जी ने अपने ओजस्वी विचारों से छात्र छात्राओं का मनोबल बढ़ाया। मुख्य वक्ता श्रद्धा पोरवाल ने आत्म विश्वास कैसे बढ़ाएं, ओवर थिंकिंग से कैसे बचे, पर्सनैल्टी डिवलेपमेंट, एवं मनोवैज्ञानिक गतिविधियों पर फोकस करते हुए प्रकाश डाला । जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में श्रद्धा पोरवाल (साइकोलॉजिस्ट एवं मेंटर) दिल्ली से रहीं एवं अतिथि के रूप में श्री गोपाल जी संस्थापक अखिल भारतीय समाज सेवा संस्थान चित्रकूट के संस्थापक की गरिमामई उपस्थिति रही। डी. आर. पब्लिक स्कूल, भगवती ओमर वैश्य बालिका इंटर कॉलेज, संत तुलसी पब्लिक स्कूल, मौलाना सिद्दीकी मेमोरियल पब्लिक स्कूल एवं विभिन्न विद्यालयों के बच्चों एवं शिक्षक, शिक्षिकाएं ने इस वर्कशॉप में प्रतिभाग किया। संत तुलसी पब्लिक स्कूल के संस्थापक श्री संत कुमार जी ने सभी बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। संस्थान संचालिका रानी दमेले अंजू जी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। प्रतिभागियों के रूप में निदेशक डा. मनीष गुप्ता, समाजसेवी डा. शबाना रफीक, रीना ओमर प्रधानाचार्य, जया पुरवार, समाज सेवी स्वप्निल गुप्ता किरन गुप्ता, मंजू दीक्षित, रीना आदित्य कौशल अमित सेठ भोलू समाजसेवी, दिलशाद खान, सुप्रिया ओमर, दीपाली ओमर सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे ।