
पारदर्शी विकास न्यूज़ अतर्रा (बांदा)। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की आवश्यक बैठक कन्हा कुंज मैरिज हॉल में आयोजित हुई। बैठक में संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान को गति देने पर चर्चा की गई।जिला अध्यक्ष अमित सेठ ‘भोलू’ की अध्यक्षता में रमेश शर्मा को जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुशील गुप्ता को जिला मंत्री, सत्येंद्र साहू को जिला संगठन मंत्री और नवनीत गुप्ता को युवा व्यापार मंडल का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया।बैठक में पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत बनाने और व्यापारी हितों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। जिला अध्यक्ष ने बताया कि अब तक करीब 750 व्यापारियों को संगठन से जोड़ा जा चुका है। सदस्यता अभियान पूरा होने के बाद लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुनाव कराए जाएंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में व्यापारी एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।