news-details

विद्युत और पेयजल संकट से जूझ रहे लोग

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा भीषण गर्मी के इस दौर में बाँदा नगर के हजारों परिवार बिजली और पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी छोटे-छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को हो रही है। घरों में पंखे और कूलर बंद हैं, पानी की टंकियाँ खाली हैं और लोग रात-रात भर जागने को मजबूर हैं।
आंधी-तूफान प्राकृतिक आपदा है, लेकिन यदि समय रहते विद्युत लाइनों के आसपास पेड़ों की कटिंग, जर्जर खंभों का रखरखाव और आवश्यक सुधार कार्य किए गए होते, तो स्थिति इतनी गंभीर नहीं होती। समाजसेवी अरिमर्दन सिंह ने जनहित में मांग है कि विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति तत्काल बहाल की जाए तथा समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए। बिलखते बच्चों, परेशान माताओं और त्रस्त नागरिकों की आवाज को सुना जाए।