
पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री के निर्देशानुसार संगठन सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत जिला बांदा के जसपुरा ब्लाक में ब्लाक कांग्रेस कमेटी की मीटिंग आज हुई। मीटिंग में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने बतलाया कि ब्लाक अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, ब्लाक कमेटी पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री के निर्देशानुसार बूथ मतदाता सूची का वितरण कर सत्यापन कराया जाएगा। जो हमारे बीएलए 2 हैं वह गाँव गाँव जाकर बूथ स्तर पर सत्यापन करेंगें जो सही नाम काटे गए हैं उनको जुड़वाने का काम किया जाएगा, और जो गलत नाम जोड़े गए हैं उनको हटवाने का काम किया जाएगा।