news-details

वृक्षारोपण अभियान की तैयारी को लेकर बैठक

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पांडेय की अध्यक्षता में वृक्षारोपण अभियान की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी और संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में पौधों की उपलब्धता, भंडारण और वितरण की समीक्षा की गई तथा ग्राम और विकास खंड स्तर पर नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश दिए गए। जनभागीदारी बढ़ाने के लिए जनप्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों और आम नागरिकों को अभियान से जोड़ने पर जोर दिया गया।मुख्य विकास अधिकारी ने खाली हो रही गौशालाओं को वृक्षारोपण कर “गोपालवन” के रूप में विकसित करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही विभिन्न विभागों को चिन्हित स्थलों पर पौधारोपण के लक्ष्य भी निर्धारित किए गए।अधिकारियों ने कहा कि यह अभियान पर्यावरण संरक्षण और बढ़ती गर्मी से राहत के लिए महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।