news-details

विकास कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप

You can share this post!



पारदर्शी विकास न्यूज़ बबेरू/बांदा बबेरू विकास खंड की कायल ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर लाखों रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए ग्राम पंचायत सदस्य गौकरन ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने हलफनामा देकर आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान और सचिव ने सीसी रोड निर्माण का अलग-अलग मदों से दो बार भुगतान कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया है।शिकायत में कहा गया है कि गांव में प्रवेश द्वार निर्माण के नाम पर करीब 1.90 लाख रुपये निकाले गए, जबकि बाद में कम गुणवत्ता वाली सामग्री से निर्माण कराया गया। इसके अलावा स्ट्रीट लाइट लगाने के नाम पर भी भारी धनराशि खर्च दिखाए जाने पर सवाल उठाए गए हैं।शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि कई विकास कार्यों में वित्तीय अनियमितताएं हुई हैं और सरकारी धन का बंदरबांट किया गया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तथा सरकारी धन की रिकवरी की मांग की है।वहीं, खंड विकास अधिकारी ओमप्रकाश द्विवेदी ने मामले की जांच कराए जाने की बात कही है। प्रशासनिक अधिकारियों ने शिकायत मिलने के बाद प्रकरण की जांच का आश्वासन दिया है।