news-details

विकास कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करें अधिकारी : विधायक

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कमासिन (बांदा)। ब्लॉक सभागार में गुरुवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के विकास कार्यों और जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख रावेंद्र गर्ग ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव मौजूद रहे। बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने पेयजल, बिजली, नालियों की सफाई तथा ग्राम पंचायतों में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी उपलब्ध कराने की मांग उठाई। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, आवास, मनरेगा, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।विधायक विशंभर सिंह यादव ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनता से जुड़े कार्यों और समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचना चाहिए और कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होगा।ब्लॉक प्रमुख रावेंद्र गर्ग ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर देते हुए कहा कि ग्रामीण विकास योजनाओं में पारदर्शिता बनाए रखी जाए और निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरे किए जाएं।बैठक में जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।