news-details

उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ चुनाव सम्पन्न

You can share this post!



पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। पूर्व सूचना के अनुसार उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ शाखा जनपद बॉदा का द्विवार्षिक निर्वाचन सम्पन्न हुआ। उत्तर प्रदेश कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ शाखा बाँदा के साथियों द्वारा व्यक्तिगत रूप से एवं तहसीलों में कार्यरत साथियों द्वारा द्वारा वर्चुवल बैठक में प्रतिभाग किया गया है।
उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ शाखा जनपद बॉदा की बैठक में उपस्थित संयोजक विनोद कुमार सविता द्वारा अध्यक्ष पद हेतु श्री संदीप सिंह, शस्त्र लिपिक एवं महामंत्री पद हेतु ज्ञानेन्द्र दुबे पेशकार अपर जिलाधिकारी (वि/रा) बाँदा का नाम प्रस्तावित किया गया। जिसपर सभी साथियों द्वारा सर्वसम्मति से सहमति प्रदान की गयी। इसी प्रकार सभी साथियों द्वारा वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर श्री शाकिर अजीम, संयुक्त मंत्री के पद पर सत्येन्द्र यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर वैभव श्रीवास्तव, संगठन मंत्री के पद पर प्रमोद त्रिपाठी, आडिटर के पद पर अनुराग शुक्ला, संस्कृति एवं कीडा मंत्री के पद पर श्रीमती बुशरा खानम एवं कोषाध्यक्ष पद पर श्री धीरज कुमार मिश्रा को बनाए जाने की आम सहमति बनी। पदाधिकारियों के चयन के पश्चात सदस्य कार्यकारिणी के रूप में दिनेश श्रीवास, रामशरण साहू, सैय्यद अशरफ अली, जगजीवन राम, रविशंकर, रईस अहमद, संतोष कुमार अहिरवार, श्रीमती राखी सिंह, श्रीमती जयश्री, शशि कुमार, अमित शर्मा को मनोनीत किया गया है।