news-details

धर्मेंद्र प्रजापति के कार्यों की ग्रामीणों ने सराहना

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कमासिन (बांदा)। विकासखंड कमासिन में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी धर्मेंद्र प्रजापति ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कर ग्रामीण विकास की नई मिसाल पेश की है। उनके प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन एवं दिव्यांग पेंशन जैसी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचा है। धर्मेंद्र प्रजापति के कार्यकाल में ग्राम पंचायतों में सड़कों, आरसीसी मार्गों, नालियों, स्ट्रीट लाइटों, खेल मैदानों और अन्य आधारभूत सुविधाओं के निर्माण कार्यों को गति मिली। कमासिन, अमलोखर और इटर्रा ग्राम पंचायतों में कराए गए विकास कार्यों से ग्रामीणों को सीधे लाभ मिला है। इटर्रा में शवदाह गृह निर्माण को ग्रामीणों ने विशेष रूप से सराहा है।शिक्षा और स्वच्छता के क्षेत्र में भी उन्होंने उल्लेखनीय योगदान दिया। विद्यालयों के कायाकल्प, स्वच्छ भारत मिशन के तहत सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा पंचायत कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल माध्यमों का उपयोग किया गया।ग्रामीणों, शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों ने उनकी कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि धर्मेंद्र प्रजापति हमेशा जनसमस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहते हैं। उनके प्रयासों से गांवों में विकास की नई तस्वीर उभर रही है और लोगों का विश्वास शासन की योजनाओं के प्रति मजबूत हुआ है।