news-details

दलित विरोधी मानसिकता से कार्य कर रही भाजपा सरकारः डा.संजय द्विवेदी

You can share this post!



पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदाजिलाकांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जिला उपाध्यक्ष डा संजय द्विवेदी दनादन ने जिला कांग्रेस कार्यालय स्टेशन रोड में प्रेस वार्ता आयोजित की गई।इस अवसर पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष डा. संजय द्विवेदी दनादन ने मीडिया से रूबरू होते हुए बतलाया  कि वर्तमान प्रदेश में काबिज भाजपा की सरकार दलित विरोधी मानसिकता से ग्रसित होकर काम कर रही है। महोबा की दलित बेटी जिसका अपहरण कर प्रयागराज में  सोलह (16) दिनों तक अराजकतत्वों द्वारा बंधक बना कर रेप जैसी घटना को अंजाम दिया गया, जब पीड़ित परिवार से मिलने के लिए प्रदेश अध्यक्ष अजय राय गुप्त रूप से पहुंचे तब प्रदेश सरकार के इशारे पर उन्हें प्रताड़ित करने का कार्य शुरू किया गया और संपत्ति की जांच कराए जाने के आदेश दिए गए जबकी वर्तमान में भाजपा के सांसद और विधायक  खुली लूट कर अरबों रुपए की उगाही कर प्रदेश को खोखला करने में लगे हुए है आगरा नगर निगम द्वारा प्राइवेट बिजली कंपनी टोरेंट का चार सौ तीश करोड़ रुपया माफ किया गया जिसके एवज में कई करोड़ रुपया गुप्त रूप से लिया गया  उन्होंने मांग की अगर निष्पक्ष रूप से सी. बी. आई. और  ई. डी. जो विपक्षी नेताओं को परेशान करने के लिए काम कर रही है अगर निष्पक्ष जांच करे तो आज प्रदेश के अनेक सांसद और विधायक जेल में होंगे।