
पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। हमीरपुर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर अपनी विवाहित पुत्री की दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि ससुराल पक्ष एक लाख रुपये और मोटरसाइकिल की मांग को लेकर बेटी को प्रताड़ित करता था। शिकायत के अनुसार 25 मई को बेटी की हत्या कर शव नदी में बहाने की सूचना मिली थी। पीड़ित पिता ने पति, सास-ससुर समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।