
पारदर्शी विकास न्यूज़ कमासिन बांदा
जोरावरपुर गांव में खेत में चर रही पांच भैंसों को जबरन ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता आरती पांडे ने अपने जेठ निगमचंद और इंद्र नारायण पर दबंगई और धमकी देकर भैंसें ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, वह खेत में भैंसें चरा रही थीं तभी दोनों आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और सभी पांच भैंसों को खदेड़कर ले गए।महिला ने घटना की शिकायत 1076 हेल्पलाइन और थाना कमासिन में दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों को बुलाकर जांच की जा रही है और भैंसों की तलाश की जा रही है। अगर बरामदगी नहीं हुई तो मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।