news-details

दुनिया एक मुसाफ़िर ख़ाना है और इमतिहान गाह हैः आबिद

You can share this post!



पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा सोमवार ग्राम जमवाँ में एक अजी़मुश्शान जलसा ए सीरतुन्नबी सल्लल्लाहु अलैहि व आलिही वसल्लम का आयोजन किया गया। जिसमे हज़रत मौलाना सैय्यद आबिद रब्बानी ने फ़रमाया कि ऐ लोगों दुनिया एक मुसाफ़िर ख़ाना है और इमतिहान गाह है। जहाँ से हर शख़्स को जाना है, अगर दुनिया में नेक काम करोगे तो कामयाब हो जाओगे! और अगर बुरे काम करोगे। तो नाकाम हो जाओगे। ह़ज़रत मौलाना सैय्यद वाजिद रब्बानी साहब ने फ़रमाया कि ऐ मुसलमानों अल्लाह को राज़ी रखो। इसलिए कि जिससे अल्लाह राज़ी हो जाता है! अगर वो 72 भी होते हैं। तो उनकी नस्लों को अल्लाह बाक़ी रखता है। और जिससे नाराज़ हो जाता है। अगर वो 22 हज़ार का लश्कर भी होता है। तो अल्लाह उनको हलाक कर देता है। वहीं सय्यद ग़ुफ़रान रब्बानी,सय्यद अकबर रब्बानी ने अपने मख़्सूस अंदाज़ में खूबसूरत‌ नातो मनक़बत पेश किए। प्रोग्राम में आए सभी लोगों ने जलसे को खूब पसन्द किया। शोबा ए तबलीग और इत्तेहाद कमेटी के लोगों ने जलसे को सजाया। जलसे के बाद अमीर शोबा ए तब्लीग़ मौलाना सय्यद आबिद रब्बानी साहब की जानिब से ज़रूरतमंदों को को बैड शीट (चादरें) बाँटी गई। जलसे में खुसूसी तौर पर हाफ़िज़ यासीन, मौलवी साबिर रज़ा, रिज़वान, अनीस ख़ान, अब्दुल हमीद, मुनीर ख़ान, यूनुस ख़ान आदि शामिल रहे। जलसे में लगभग 50 लोगों की शिरकत रही। गाँव व कमेटी के लोगों ने जलसे में आए हुए  सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया।