
पारदर्शी विकास न्यूज़ बबेरू/बाँदा
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के साथी व भदेहदू गांव के बीच दो बाइको की आमने समाने की टक्कर से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, सीएचसी मे कराया भर्ती बबेरू कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत साथी व भदेहदू गांव के बीचों बीच सोमवार की दोपहर दो बाइको की आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गयी जिसमे एक बाइक मे सवार युवक शुभम पुत्र राजकुमार उम्र करीब 24 वर्ष निवासी फूफन्दी थाना बबेरू गंभीर रूप से घायल हो गया, जैसे ही राहगीरों ने देखा तो परिजनों क़ो जानकारी दिया मौके पर पहुंचे परिजनों के द्वारा सीएचसी बबेरू मे भर्ती कराया, जहाँ पर डॉक्टरो द्वारा उपचार किया गया है।