
पारदर्शी विकास न्यूज़ बबेरू /बाँदा
बबेरू कोतवाली परिसर मे रविवार को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर बबेरू कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र सिंह राजावत के द्वारा सभी स्टाप को तम्बाकू मुक्त बनाए रखने की शपथ दिलाई गई । इस अवसर पर उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों को तम्बाकू उत्पादों के सेवन एवं धूम्रपान से दूर रहने तथा समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई गई, तथा दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया और तम्बाकू सेवन से होने वाली गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए सभी पुलिस कार्मिकों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा तम्बाकू मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने के लिए प्रेरित किया गया ।