news-details

टीबी जागरूकता शिविर का आयोजन

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Banda

भागवत प्रसाद मेमोरियल स्कूल में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं और विद्यालय स्टाफ को टीबी के लक्षणों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि दो सप्ताह से अधिक खांसी, बुखार, थकान, सीने में दर्द, सांस लेने में दिक्कत और रात में पसीना आना टीबी के प्रमुख लक्षण हैं। शिविर में बताया गया कि बुजुर्ग, मधुमेह, एचआईवी और लंबी बीमारी से ग्रसित लोग अधिक जोखिम में रहते हैं, इसलिए समय पर जांच कराना जरूरी है। टीबी का इलाज छह माह तक चलता है और दवाएं निःशुल्क डॉट्स सेंटर पर उपलब्ध कराई जाती हैं। इसके साथ ही नॉट मशीन से बलगम जांच, एक्सरे, ब्लड प्रेशर, शुगर और हीमोग्लोबिन की जांच भी की गई। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और विद्यालय स्टाफ मौजूद रहे।