news-details

श्रद्धा नर्सिंग होम में फायर सेफ्टी व्यवस्था फेल

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। गौरीगंज स्थित श्रद्धा नर्सिंग होम में स्वास्थ्य विभाग की औचक जांच के दौरान गंभीर लापरवाही सामने आई है। लखनऊ में हुए हालिया अग्निकांड के बाद जिले में चल रहे निरीक्षण अभियान के तहत सीएमओ के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नर्सिंग होम का निरीक्षण किया।जांच के दौरान अस्पताल में अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह कमजोर पाई गई। टीम को न तो पर्याप्त फायर इक्विपमेंट मिले और न ही फायर एनओसी प्रस्तुत की गई। 10 बेड के पंजीकृत इस नर्सिंग होम में केवल एक अग्निशमन यंत्र मौजूद मिला, जो सुरक्षा मानकों के अनुसार पर्याप्त नहीं है।लापरवाही सामने आने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह ने नर्सिंग होम संचालक को नोटिस जारी किया है और तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है। सीएमओ ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग अब जिले के अन्य नर्सिंग होम की भी जांच कर रहा है।