news-details

दीपावली पर घर लौटे युवक की हादसे में मौत

You can share this post!

 


पारदर्शी विकास न्यूज़, तमकुहीराज (कुशीनगर)। दीपावली पर परिवार के साथ खुशियां मनाने घर लौटे 22 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। बुधवार भोर में राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर तमकुहीराज तहसील गेट के सामने अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। त्योहार के बीच हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार, पटहेरवा थाना क्षेत्र के बगही कुटी गांव निवासी प्रहलाद गुप्ता (22) पुत्र मुन्ना गुप्ता बेंगलुरु में टाइल्स लगाने और राजमिस्त्री का काम करते थे। वह दीपावली मनाने कुछ दिन पहले ही गांव लौटे थे। परिवार को क्या पता था कि बेटे की यह घर वापसी आखिरी होगी।हादसे की सूचना पर उपनिरीक्षक रणवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की पहचान की जाएगी। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।