news-details

औद्योगिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को लेकर पुलिस और व्यापारियों की बैठक

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़, कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में थाना अकबरपुर की चौकी जैनपुर में पुलिस अधिकारियों, उद्योगपतियों और व्यापारिक प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में औद्योगिक प्रतिष्ठानों और व्यापारिक गतिविधियों की सुरक्षा को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाने, आपसी समन्वय बनाए रखने और किसी भी समस्या की स्थिति में पुलिस से तत्काल संपर्क करने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।