news-details

शिक्षकों की समस्याओं पर हुई चर्चा

You can share this post!



पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदाराष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिव शंकर Singh का बांदा दौरा हुआ। जिला कार्यालय जरैली कोठी में आयोजित बैठक में शिक्षकों की समस्याओं और संगठन की गतिविधियों पर चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि महासंघ ने पहले भी शिक्षकों की कई समस्याओं का समाधान कराया है और आगे भी प्रयास जारी रहेंगे। उन्होंने 2004 विशिष्ट बीटीसी शिक्षकों के लिए पुरानी पेंशन बहाली और टीईटी से जुड़े मामलों में सकारात्मक प्रगति की जानकारी दी।बैठक में समाज और संस्कृति की रक्षा में शिक्षकों की भूमिका पर भी जोर दिया गया। जिला अध्यक्ष पंकज सिंह समेत मंडल और जिला पदाधिकारी मौजूद रहे। अंत में प्रदेश अध्यक्ष का सम्मान कर कार्यक्रम का समापन किया गया।