news-details

SDM अंकित पांडे का भव्य स्वागत

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Banda

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग वर्ष 2024 की परीक्षा में 28वीं रैंक हासिल कर SDM बनने वाले कमासिन के प्रतिभावान छात्र अंकित पांडे का कस्बा में भव्य स्वागत किया गया। पांचवें प्रयास में सफलता पाने वाले अंकित पांडे के सम्मान में डीजे-बैंड बाजे के साथ जुलूस निकाला गया और कस्बा की गलियों में जगह-जगह फूल मालाओं से उन्हें स्वागत किया गया। ब्लॉक प्रमुख रावेंद्र गर्ग, भाजपा नेता धनंजय करवरिया, मंडल अध्यक्ष इंद्रेश द्विवेदी, ओमप्रकाश मिश्रा, जेपी मिश्रा, जयदेव इंटर कॉलेज के प्रबंधक भैरव गुप्ता, सवर्ण आर्मी के जिलाध्यक्ष रत्नेश द्विवेदी सहित कई समाजसेवी और भारी जनसमूह ने विनोबा इंटर कॉलेज के पास आयोजित कार्यक्रम में पुष्पमाला अर्पित कर मिष्ठान वितरण किया। पिता राकेश पांडे और माता निर्मला पांडे ने बेटे की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया और कहा कि माता-पिता को बच्चों की शिक्षा में सहयोग करना चाहिए। अंकित पांडे ने छात्रों को संदेश दिया कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता परिश्रम और समर्पण से मिलती है। उन्होंने कहा कि उनकी सफलता केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि परिवार, समाज और मार्गदर्शन का भी परिणाम है। उन्होंने नवयुवकों को प्रेरित किया कि उपलब्ध संसाधनों का सही उपयोग कर लगातार प्रयास करते रहें, सफलता निश्चित मिलेगी।