news-details

स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को सुविधाएं देने की मांग

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी परिवार कल्याण महा परिषद के राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य डॉ. संजय द्विवेदी दनादन ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को पत्र भेजकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों को अन्य राज्यों की तरह सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।पत्र में उन्होंने मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके पूर्वजों का देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पश्चिम बंगाल में भी स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के हित में योजनाएं लागू की जाएंगी।डॉ. द्विवेदी ने राज्य कर्मचारियों के लिए सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने की मांग भी उठाई। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कर्मचारियों को इसका लाभ देने की बात कही थी।इसके अलावा उन्होंने उत्तर प्रदेश की तर्ज पर पुलिस को अधिक अधिकार देकर अपराध नियंत्रण मजबूत करने की जरूरत बताई, ताकि पश्चिम बंगाल को अपराधमुक्त बनाया जा सके।