
पारदर्शी विकास न्यूज़ बाँदा। सेवा , सुशासन और गरीब कल्याण, चहुमुखी विकास और अंत्योदय के लक्ष्य को प्राप्त करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में कार्य कर रही केंद्र सरकार के अभूतपूर्व 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा जिले के सभी मण्डलों में स्थापित मठ मंदिरों में हवन पूजन व अखंड पाठ आयोजित कर देश की समृद्धि एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दीर्घायु की कामना की गई। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने बिसण्डा मण्डल के खुरहण्ड स्थित कैलाश्वर मंदिर , पहाड़िया दाई मंदिर एवं महुआ मण्डल के गिरवां देवी जी मंदिर प्रांगण में पूजा पाठ एवं हवन कार्यक्रम आयोजित कर प्रधानमंत्री द्वारा देश के विकास, प्रश्न और भारतीय स्वाभिमान को सूद्रण करने के लिए किये जा रहे अथक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यही कारण हैं कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लम्बे समय तक अपना उत्तरदायित्व निभा रहे हैं स जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने पैलानी मण्डल के कालेश्वर मंदिर खप्टिहाकला में हवन पूजन कर प्रधानमंत्री के अभूतपूर्व 12 वर्ष पूर्ण होने पर उनके कुशल नेतृत्व में चल रही केंद्र सरकार की योजनाओं व उपलवधियों की सराहना की स भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा शहर के माहेश्वरी देवी मंदिर परिसर में सीताराम संकीर्तन पाठ का आयोजन किया गया स इसी प्रकार संकट मोचन मंदिर परिसर में सीताराम संकीर्तन पाठ आयोजित कर मोदी जी के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके दीर्घाऊ की कामना की गई।