
पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। शहर के सिविल लाइन चौकी क्षेत्र के अंतर्गत श्रीनाथ विहार इलाके में वाहन के पार्ट्स चोरी करने का एक कथित मामला सामने आया है। मकान मालिक की सतर्कता से यह घटना विफल हो गई, जिसके बाद चार संदिग्ध अपना ई-रिक्शा मौके पर ही छोड़कर भाग निकले। शिकायतकर्ता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। जनकारी के अनुसार शिकायतकर्ता अभिषेक सिंह द्वारा दी गई लिखित शिकायत के अनुसार, घटना 24 जून 2026 की रात लगभग 11.30 बजे की है। शिकायतकर्ता अभिषेक सिंह निवासी श्रीनाथ विहार, थाना कोतवाली नगर, बांदा) ने अपने प्रार्थना पत्र में निम्नलिखित दावे किए हैं।सीसीटीवी में संदिग्ध गतिविधिरू’ शिकायतकर्ता घर के अंदर थे, तभी उन्होंने सीसीटीवी कैमरे में देखा कि बाहर खड़े ट्रक से चार अज्ञात लोग सामान (पार्ट्स) खोल रहे हैं।जब शिकायतकर्ता ने बाहर निकलकर आवाज लगाई, तो चारों संदिग्ध अपना बैटरी ई-रिक्शा वहीं छोड़कर भाग गए।पूर्व की घटनाओं से जुड़े आरोपरू’ तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि इन्हीं अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लगभग पांच दिन पहले भी रात के समय तीन अन्य ट्रकों की बैटरी, ईसीएम, वायरिंग और हब चोरी किए गए थे। शिकायतकर्ता का दावा है कि उस समय पड़ोस के किरायेदारों ने उन्हें टोकने का प्रयास किया था, लेकिन तब वे इसी ई-रिक्शा को लेकर भागने में सफल रहे थे। वर्तमान में संदिग्धों का छोड़ा गया ई-रिक्शा शिकायतकर्ता के पास सुरक्षित है। उन्होंने सिविल लाइन चौकी प्रभारी को लिखित पत्र सौंपकर चारों अज्ञात व्यक्तियों और ई-रिक्शा के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया है।