news-details

सूने घर में चोरी, गुल्लकों से 40 हजार नकदी पार

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। पैलानी थाना क्षेत्र के सिंधन कलां गांव में चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाते हुए दो गुल्लक तोड़कर करीब 40 हजार रुपये की नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिया। घटना उस समय हुई जब घर के सदस्य बाहर थे।पीड़ित राजाराम ने बताया कि वह रात में ट्यूबवेल पर रखवाली करने गए थे, जबकि बच्चे रिश्तेदारी में रुके हुए थे। घर खाली मिलने पर चोर दीवार फांदकर अंदर घुस गए और कमरों के ताले तोड़कर सामान खंगाल डाला। चोर दो गुल्लकों में जमा करीब 40 हजार रुपये लेकर फरार हो गए।गुरुवार सुबह परिवार के लौटने पर चोरी की जानकारी हुई। घर का सामान बिखरा मिला और ताले टूटे हुए थे। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पीड़ित ने पैलानी थाने में तहरीर देकर कार्रवाई और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।