
पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। कमासिन थाना क्षेत्र के इटर्रा बढौनी गांव में पुलिस को अवैध बालू खनन की सूचना देने के शक में केयरटेकर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित सोनवा ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर उसका हाथ तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित के अनुसार पुलिस टीम गांव पहुंची थी, जहां उसने रास्ता बताया था। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर कुछ लोगों ने उसे निशाना बनाया। घायल हालत में पीड़ित ने थाना कमासिन में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।ग्राम प्रधान ने भी मारपीट की घटना की पुष्टि की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।