
पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित मंडल स्तरीय वृहद रोजगार मेले में 43 निजी कंपनियों ने हिस्सा लिया। मेले में करीब 2700 युवाओं ने साक्षात्कार दिया, जिनमें से 1264 अभ्यर्थियों का चयन कर मौके पर ही ऑफर लेटर प्रदान किए गए। रोजगार मेले में बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर और महोबा के आईटीआई तथा कौशल विकास मिशन से प्रशिक्षित युवाओं ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष मालती बासु ने चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। मेले में अमेजन, टाटा ग्रीन समेत कई प्रमुख कंपनियां शामिल रहीं।