
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की दो छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए हुआ है। जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता एवं चयन ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर छात्राओं ने जिले का नाम रोशन किया है।शतरंज अंडर-14 वर्ग में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय अमेठी की छात्रा श्रेया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अंडर-17 वर्ग में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संग्रामपुर की छात्रा नीतू ने प्रथम स्थान हासिल कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई।दोनों छात्राएं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अमेठी का प्रतिनिधित्व करेंगी। वे वार्डन-कम-शिक्षिका सीमा मिश्रा के साथ अलीगढ़ के लिए रवाना हुईं। प्रतियोगिता के लिए छात्राओं के चयन से विद्यालय परिवार और जिले में खुशी का माहौल है।जिला समन्वयक बालिका शिक्षा श्याम सुंदर श्रीवास्तव ने बताया कि छात्राओं को शिक्षा के साथ खेलकूद में आगे बढ़ने के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी सहित शिक्षा विभाग और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय परिवार ने दोनों छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।