news-details

धनतेरस से बच्चों को मिलेगा हलवा और उपमा

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़, अमेठी। प्रदेश के परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में छह नवंबर यानी धनतेरस से बच्चों को गर्म पूरक पोषण आहार दिया जाएगा। पीएम पोषण योजना के तहत अब प्रत्येक शुक्रवार को बच्चों को मीठा हलवा और नमकीन उपमा परोसा जाएगा। नई व्यवस्था में महीने के पहले और तीसरे शुक्रवार को हलवा, जबकि दूसरे, चौथे और पांचवें शुक्रवार को नमकीन उपमा मिलेगा।प्रत्येक बच्चे के लिए न्यूनतम 30 ग्राम सूजी सहित कुल 62 ग्राम पूरक आहार निर्धारित किया गया है। इसका उद्देश्य बच्चों के पोषण स्तर में सुधार करना और सर्दी में गर्म पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है।प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए गए हैं कि छह नवंबर को सभी उपस्थित बच्चों को गुणवत्तापूर्ण हलवा और मध्याह्न भोजन वितरित कराया जाए। वितरण व्यवस्था की सघन जांच भी होगी। प्रदेश के करीब 1.33 लाख विद्यालयों के 1.54 करोड़ बच्चों को इसका लाभ मिलने का दावा किया गया है।