news-details

सीएम योगी ने समाजसेवी आदर्श पाण्डेय की सराहना की

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़, औरैया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने औरैया के ओम नगर निवासी समाजसेवी आदर्श पाण्डेय को पत्र लिखकर उनके सामाजिक कार्यों और जनसेवा के प्रति समर्पण की सराहना की है। 2 अक्टूबर 2026 को जारी पत्र में मुख्यमंत्री ने उनके प्रयासों को समाज के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री ने लिखा कि सामाजिक कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति और सरकार के बीच सेतु का काम करते हैं। वे लोगों की समस्याओं को समझकर उनकी आवाज उचित मंच तक पहुंचाते हैं। आदर्श पाण्डेय का परिश्रम, संवेदनशीलता और समाज के प्रति समर्पण जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक है। मुख्यमंत्री ने जनसेवा के लिए उनका आभार भी जताया। पत्र में मुख्यमंत्री ने वर्ष 2017 के बाद प्रदेश की कानून व्यवस्था में हुए सुधार और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि गरीबों, महिलाओं, बुजुर्गों, दिव्यांगों, युवाओं और किसानों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में सामाजिक कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है।मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि आदर्श पाण्डेय का सेवाभाव विकसित उत्तर प्रदेश के निर्माण में योगदान देता रहेगा। मुख्यमंत्री के पत्र से उत्साहित आदर्श पाण्डेय को क्षेत्र के समाजसेवियों और शुभचिंतकों ने बधाई दी। लोगों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया।