news-details

भक्तिभाव से मना श्री हनुमद् आराधन मंडल का 15वां वार्षिकोत्सव

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़, वृंदावन। अक्रूर स्थित श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर में श्री हनुमद् आराधन मंडल का 15वां वार्षिकोत्सव धूमधाम और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। महोत्सव में सुंदरकांड पाठ, भजन-कीर्तन, संकीर्तन नृत्य, विचार गोष्ठी, महाआरती और वृहद भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पंचमुखी हनुमान जी के पूजन-अर्चन से हुई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और ब्रजवासियों ने भाग लिया। महोत्सव का विशेष आकर्षण मंडल के कोषाध्यक्ष एवं भागवत प्रवक्ता विपिन बापू को ‘विद्या वारिधि’ (पीएचडी) की मानद उपाधि प्रदान किया जाना रहा। विश्व हिंदी मंच और हिंदी साहित्य भारती ने संस्कृति, धर्म एवं अध्यात्म के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए यह सम्मान दिया। विधायक श्रीकांत शर्मा, महंत रामचंद्र दास महाराज और डॉ. प्रणव शास्त्री सहित गणमान्य लोगों ने उन्हें सम्मानित किया।इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार एवं पत्रकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी को भी सम्मानित किया गया और मंडल का मीडिया प्रभारी घोषित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनोज मोहन शास्त्री ने किया। समापन हनुमान जी की महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।