
पारदर्शी विकास न्यूज़ बबेरू/बांदा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पखरौली गांव में आरोग्य मेले का आयोजन किया गया जिसमें 36 मरीजों को देखा गया सबसे ज्यादा बुखार जुखाम पेट दर्द के मरीज पाए गए ।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पखरौली गांव में आरोग्य मेले का आयोजन हर रविवार को किया जाता है जिसमें डाक्टर डा कमलेश के द्वारा मरीजों को देखकर उपचार किया जाता है जिसमें मेले में 36 मरीजों का पंजीयन किए गए जिसमें सबसे ज्यादा बुखार मरीज आए और बुखार जुखाम खांसी पेट दर्द सहित अन्य मरीज देखे गए। इस दौरान एनएम मांडवी फर्मशिष्ट प्रशात चन्द्रभूषण सहित कर्मचारी मौजूद रहे