
पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। बुंदेलखंड में बढ़ते पेयजल संकट और सरकारी ट्यूबवेलों पर कथित अवैध कब्जों को लेकर जदयू नेताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। प्रदेश उपाध्यक्ष शालिनी सिंह पटेल और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रविन्द्र नाथ गुप्ता ने आरोप लगाया कि स्वजल धारा योजना के तहत स्थापित कई सरकारी ट्यूबवेल बदहाल हैं, जबकि कुछ पर भू-माफियाओं ने कब्जा कर रखा है। ज्ञापन में ट्यूबवेलों की जांच, अवैध कब्जे हटाने, मरम्मत योग्य ट्यूबवेलों को पुनः चालू करने और उनकी सार्वजनिक सूची जारी करने की मांग की गई। नेताओं ने चेतावनी दी कि समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन किया जाएगा।