news-details

पीड़ितों के 1.44 लाख रुपये वापस कराए गए

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में साइबर क्राइम पुलिस थाना बांदा टीम द्वारा विभिन्न माध्यमों से साइबर धोखाधड़ी का शिकार होने वाले पीड़ितों के खाते में कुल 01 लाख 44 हजार 711 रुपये वापस कराये गये । गौरतलब हो कि विभिन्न मामलों में साइबर ठगी का शिकार हुए व्यक्तियों के राशियों को वापस कराये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल द्वारा साइबर क्राइम पुलिस थाना की टीम को निर्देशित किया गया था । जिसके सम्बन्ध मे थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के रहने वाले दिनेश मोहन सिंह द्वारा बताया गया कि बच्चे के मोबाइल में गेम खेलते समय साइबर ठगो द्वारा फ्रॉड फोन कॉल के माध्यम से 84711/ रुपए की ठगी करने । थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अलीगंज के रहने वाले राजकुमार पटेल के साथ साइबर अपराधियों द्वारा यूपीआई के माध्यम से 60,000 हजार रुपए की ठगी करने के सम्बन्ध में शिकायत प्राप्त हुई थी । जिसके क्रम में साइबर क्राइम पुलिस थाना टीम द्वारा तत्परता से कार्य करते हुए सभी के पीड़ितों की सम्पूर्ण राशि बरामद कराई गई । सभी ने साइबर ठगी की राशि वापस कराने के लिए पुलिस टीम का ह्रदय से धन्यवाद दिया ।