
पारदर्शी विकास न्यूज़ पैलानी/बांदा। पैलानी तहसील के राजकीय इंटर कॉलेज में आज जनगणना के प्रथम चरण का प्रशिक्षण प्रमुख जनगणना अधिकारी। जिलाधिकारी बांदा के आदेश अनुसार जनगणना अधिनियम 1948 एवं तत्संबधी नियमावली 1990 के अंतर्गत भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण, मकान सूचीकरण एवं मकान सूचीकरण एवं मकान की गणना प्रथम चरण के अंतर्गत तहसील पैलानी में जनगणना कार्य में नियुक्त किए गए प्रगणना को एवं सुपरवाइजर का प्रशिक्षण राजकीय इंटर कालेज पैलानी में सुबह 9.30 बजे से प्रारंभ हुआ जो प्रतिदिन साढे पांच तक आयोजित होगा यह प्रशिक्षण तीन दिवस तक नियमित रूप से चलेगा प्रशिक्षण के पहले दिन कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर प्रारंभ किया गया तहसील पैलानी के अंतर्गत कुल 391 एचएल बी के सापेक्ष 446 कार्मिकों को उक्त कार्य के लिए नियुक्त किया गया इस बार की जनगणना डिजिटल तरीके से संपन्न की जाएगी जिसमें 7 मई से 21 में के मध्य आम नागरिक जनगणना से संबंधित सूचनायें स्वयं से भर सकेंगे इसके बाद 22 में से 20 जून के मध्य जनगणना के प्रथम चरण के अंतर्गत नियुक्त प्रगणक अपने आवंटित क्षेत्र में घर-घर जाकर मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य संपादित करेंगे। इस संदर्भ में तहसीलदार पैलानी राधेश्याम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि जनगणना कार्य में नियुक्त प्रगणक एवं सुपरवाइजर के अनुपस्थित पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध जनगणना अधिनियम 1948 की धारा 5 तथा 11 के तहत कठोर कार्यवाही की जाएगी आज उक्त प्रशिक्षण में उप जिलाधिकारी पैलानी अंकित वर्मा, चार्ज अधिकारी तहसीलदार पैलानी राधेश्याम सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी आभा अग्रवाल, प्रधानाचार्य जीआईसी पैलानी एवं अन्य कर्मचारी गण मौके पर उपस्थित रहे।