news-details

पालिका अध्यक्ष ने महिलाओं को किया वृक्षों का वितरण

You can share this post!



पारदर्शी विकास न्यूज़ अतर्रा/बांदाएक वृक्ष मां के नाम अभियान के तहत पालिका अध्यक्ष संगीता निराला ने दर्जनों महिलाओं को वृक्ष वितरण कर उनको संरक्षित करने का दिलाया संकल्प लिया। पर्यावरण दिवस के तहत एक वृक्ष मां के नाम चलने वाले अभियान को लेकर मंगलवार को पालिका कार्यालय में पालिका अध्यक्ष संगीता निराला ने आधा साहित्य महिलाओं को आम अमरूद बरगद पीपल सहित विभिन्न छायादार वृक्षों को वितरण कर वृक्षारोपण के प्रति जागरुक करते हुए उन्हें सरक्षित करने का संकल्प दिलाया इस दौरान श्रीमती निराला ने कहा कि वृक्ष धरा का आभूषण है प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने में वह आने वाले प्राकृतिक संकट को रोकने के लिए वृक्षारोपण की आवश्यकता है उन्होंने नगर के लोगों से भी अपील करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाए और उनको संरक्षित करें। इस दौरान भाजपा नेता दीनदयाल द्विवेदी मधुकर पांडे पालिका कर्मचारी संतोष निगम शिवचरण बाजपेई अमित सिंह अरविंद आदि मौजूद रहे।