news-details

पीएम स्वनिधि के वेंडरों को दिये गये प्रमाण पत्र

You can share this post!



पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा पीएम स्वनिधि महोत्सव एवं लोक कल्याण मेला के तहत शहरी वेंडरों को 50 हजार तक लोन पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत शहरी स्ट्रीट वेंडरों को बैंक के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। योजना के तहत प्रथम चरण में 15 हजार, द्वितीय चरण में 25 हजार तथा तृतीय चरण में 50 हजार तक का ऋण प्रदान किया जाता है। भारत सरकार द्वारा पीएम स्वनिधि महोत्सव एवं लोक कल्याण मेला का आयोजन 1 जून से 30 जून 2026 तक किया जा रहा है। इस दौरान नगर पालिका एवं नगर पंचायत कार्यालयों में विशेष अभियान चलाकर पात्र लाभार्थियों के आवेदन ऑनलाइन कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज नगर पालिका परिषद बांदा परिसर में 10 वेंडरों को स्वीकृत प्रमाण पत्र नगर अध्यक्ष एवं अधिशाषी अधिकारी द्वारा वितरित किए गए है। नगर अध्यक्ष द्वारा योजना की विस्तृत जानकारी दी गई।