news-details

नव निर्मित पुलिस चौकी का अपर पुलिस अधीक्षक ने फीता काटकर किया उद्घाटन

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Banda

मरका थाना क्षेत्र के मऊ गांव में मंगलवार को नवनिर्मित पुलिस चौकी का उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बांदा अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज व विशिष्ट अतिथि के रूप में बबेरू पुलिस क्षेत्राधिकारी सौरभ सिंह व नरैनी पुलिस क्षेत्राधिकारी कृष्णकांत त्रिपाठी रहे। वही मौके पर पहुंचकर पूजा अर्चना करने के बाद नवनिर्मित पुलिस चौकी का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। तथा चौकी को बेहतर सुविधाओं एवं सुव्यवस्थित ढंग से विकसित किया गया है। इसमें पुलिस कर्मियों के कार्य संचालन में सुविधा होगी तथा क्षेत्र की जनता को और बेहतर एवं प्रभावी पुलिस सेवा प्राप्त हो सकेगी, इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस चौकी परिसर का निरीक्षण किया। तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया है, तथा पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों को क्षेत्र में गस्त संदिग्ध व्यक्तियों वाहनों की चेकिंग तथा आम जन के साथ बेहतर संबंध स्थापित कर उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान हेतु निर्देशित किया गया। इस मौके पर मऊ गांव के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कृष्णकांत मिश्रा के द्वारा आए पुलिस के अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मरका थाना प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार सिंह, बबेरू प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत, सहित भारी संख्या में पुलिस बल वह आधा सैकड़ा से अधिक ग्रामीण मौजूद रहा।