
पारदर्शी विकास न्यूज़ बदौसा/बांदा। तुर्रा ग्रामीण पेयजल योजना समूह के अर्गत तुर्रा से बदौसा कस्बे में होने वाली पेयजल आपूर्ति के एक नलकूप की मोटर बुधवार की रात्रि जल जाने से कस्बे की पेयजल आपूर्ति बुधवार की रात्रि से पूरी तरह बंद है । इस भीषण गर्मी में पेयजल आपूर्ति बाधित होने से कस्बेवासी बूंद बूंद पानी के लिए मारे मारे घूम रहे है । कस्बे की पेयजल आपूर्ति तुर्रा स्थित दो नलकूपों से तुर्रा स्थित पानी टंकी से होती है । बुधवार की रात्रि एक नलकूप की विद्युत मोटर फुंकने से पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई । जिसके चलते कस्बेवासियों को पेयजल समस्या से जूझना पड़ रहा है ।कस्बे के राहुल तिवारी , कैलाश जैन ,राजेश गुप्ता , राजकुमार गुप्ता , आदि लोगो ने कहा कि आए दिन विद्युत मोटर फुंकने से कस्बे में पेयजल आपूर्ति की समस्या बनी रहती है। लोगो ने कहा कि जल संस्थान को तुर्रा स्थित दो नलकूपों के बीच एक विद्युत मोटर इमरजेंसी के लिए उपलब्ध रहना चाहिए । जिससे विद्युत मोटर खराब होने पर दूसरी मोटर लगाकर पेयजल आपूर्ति जल्दी बहाल की जा सके । कस्बेवासियों ने कहा कि अभी विद्युत मोटर फुंकने पर फुकी विद्युत मोटर को नलकूप से निकालकर जलसंस्थान के बांदा गोदाम भिजवाने तथा वहां से दूसरी मोटर लाकर नलकूप में डालने में 48 घंटे से अधिक समय लग जाता है । लोगो ने कहा कि यदि जलसंस्थान एक सही मोटर यह उपलब्ध रखे तो यही काम चौबीस घंटे में होकर पेयजल आपूर्ति बहाल की जा सकती है । कस्बे वासियों ने जल संस्थान के महाप्रबंधक से तुर्रा स्थित दो नलकूपों पर इमरजेंसी के लिए एक विद्युत मोटर उपलब्ध करने क गुहार लगाई है। इस संबंध में जल संस्थान के क्षेत्रीय अवर अभियंता अभिलेश सिंह ने कहा कि तुर्रा स्थित नलकूप की फुकी विद्युत मोटर को निकलवाकर बांदा से दूसरी मोटर भेजने की व्यवस्था की जा रही है । उन्होंने शुक्रवार की शाम तक बदौसा कस्बे की पेयजल आपूर्ति बहाल होने की बात कही है ।