news-details

नौतपा शुरू, नौं दिनों तक और झलसायेंगे सूर्यदेव

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदाबांदा समेत पूरे बुंदेलखंड में नौतपा की शुरुआत हो गई है। 25 मई से शुरू हुआ नौतपा 2 जून तक रहेगा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस दौरान तापमान और बढ़ सकता है तथा तेज लू और गर्म हवाओं का असर बना रहेगा।कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिनेश साह ने बताया कि अधिक गर्मी मानसून को प्रभावित करती है और अच्छी बारिश की संभावना बढ़ाती है। वहीं, पशुधन वैज्ञानिक डॉ. मयंक दुबे ने पशुपालकों को मवेशियों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।विशेषज्ञों के अनुसार तेज गर्मी और लू से पशुओं में बुखार, कमजोरी, पानी की कमी और दूध उत्पादन घटने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। पशुओं को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक छांव में रखने, पर्याप्त पानी देने और हरा चारा खिलाने की सलाह दी गई है।बुंदेलखंड में तापमान 46 डिग्री के पार पहुंच चुका है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने लोगों को भी दोपहर में बाहर निकलने से बचने और सावधानी बरतने की सलाह दी है।